Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

: नर्मदा नदी के किनारे बने सुलभ शौचालयों का उपयोग प्रारंभ कराने की मांग

Aditi News Team

Mon, Jan 15, 2024
नर्मदा नदी के किनारे बने सुलभ शौचालयों का उपयोग प्रारंभ कराने की मांग गाडरवारा। स्वच्छ भारत अभियान के जिले भर में लाखों रूपये की लागत से सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया गया है किंतु कई स्थानों पर निर्माण के बाद से ही सुलभ शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नेता पवन पटैल ने ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर बंद पड़े सुलभ शौचालयों के ताले खुलवाने की मांग की है। पत्र में लेख किया है कि मप्र के सभी जिले एवं नरसिंहपुर जिले में मां नर्मदा के किनारे उत्तर तट एवं दक्षिण तट पर अधीनस्थ ग्राम पंचायत में बने सुलभ शौचालय को सुचारू रूप से संचालित करने की महती आवश्यकता है। नर्मदा किनारे की सभी ग्राम पंचायत के द्वारा पूर्व में सुलभ शौचालय निर्मित किए गए थे। देखने में आ रहा है कि अमावस पूर्णिमा एवं मेलों के अवसर पर ककरा घाट साईखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खकारिया एवं भटेरा सभी ग्राम पंचायत के सुलभ शौचालय बंद पड़े हुए हैं। सभी ग्राम पंचायत की यही स्थिति है। जिसके कारण परिक्रमा वासियों एवं श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं और मजबूरन लोग निस्तार शौच के लिए भटकना पड़ता है जिससे पवित्र नदी मां नर्मदा के आसपास सभी घाटों पर गंदगी हो रही है। जिससे आसपास के निवासियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मां नर्मदा नदी के किनारे सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश कर सभी सुलभ शौचालय को सुचारू रूप से संचालित किये जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें