Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: नरसिंहपुर, 11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण,कलेक्टर ने की पुजारियों के साथ बैठक

Aditi News Team

Fri, Oct 7, 2022
11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण,कलेक्टर ने की पुजारियों के साथ बैठक नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा, विस्तार और सौंदर्यीकरण के निमित्त नवनिर्मित "महाकाल लोक" के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। श्री महाकाल लोक का कार्यक्रम उज्जैन सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गौरव का दिन होगा। उक्त कार्यक्रम का जिले के बड़े मंदिरों में सायं 5 बजे से सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिससे जिलेवासी इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम के सहभागी व साक्षी बन सकें। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पुजारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य और जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। नर्मदा तटों पर भी कार्यक्रम होंगे। बड़े मंदिरों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्यक्रम को जिले में नगर गौरव दिवस की तरह मनाया जायेगा। दीपमाला एवं दीपोत्सव का आयोजन होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी से कहा है कि आप श्रद्धालुओं को इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करें। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। कार्यक्रम के दौरान अनुष्ठान, भजन- कीर्तन, सुंदरकांड, शिवतांडव स्रोत, नर्मदा स्तुति एवं भगवान शिव की स्तुति के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम से सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ को जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में वानर सेना की भी प्रभावी भूमिका होती है। कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक स्थानों से लोगों का भावनात्मक लगाव होता है, उन्हें शामिल करना होगा।

Tags :

जरूरी खबरें