Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

किसान कांग्रेस ने बड़ी संख्या में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

स्व.श्री भागचंद जी पहलवान (गंगापारी) की 23वी पुण्यतिथि के अवसर पर

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

: नरसिंहपुर, पंचायत सदस्य और ठेमी थाना प्रभारी ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील और रैली निकाली

Aditi News Team

Sat, Aug 6, 2022
नरसिंहपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेर में हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया । आज की यह जन जागरूकता रैली जनपद सदस्य राजाराम पटेल के नेतृत्व मैं निकाली गई। जिसमें एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला बेलखेड़ी शेढ़ एवं विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रा एवं शिक्षक सम्मिलित हुए रैली में भारत माता की जय के नारों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से होती हुई पंचायत भवन प्रांगण पहुंची जहां पर भारत माता की प्रतिमा पर ग्राम सरपंच हाकम सिंह पटेल और ठेमी थाना प्रभारी रामफल एवं जनपद सदस्य राजाराम पटेल उपसरपंच हाकम सिंह पटेल खानापुर सहित सभी लोगों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं तिलक लगाकर पूजन अर्चन किया । जिसके बाद संस्था प्रमुख श्री कोमल सिंह पटेल द्वारा भारत माता की आरती का गायन ग्राम के सभी उपस्थित समस्त जन समुदाय की सहभागिता से किया इस अवसर पर संस्था प्रमुख शिक्षक कोमल सिंह पटेल ने अपने उद्दबोधन में शासकीय निर्देशानुसार 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने हेतु आवाहन किया एवं आज की इस रैली में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य राजाराम पटेल एवं ठेमी थाना प्रभारी एवं श्री आशीष जैन विनोद कुमार साहू श्रीमती नीमा मुड़िया श्रीमती पुष्पा गोयल श्रीमती दुर्गा कतिया के अलावा गांव की सभी लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और बच्चों में भी खुशी की लहर देखने को मिली एवं जनपद सदस्य राजाराम पटेल जी ने बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बच्चों को लिखने के लिए कॉपी और पेन बितरण किये । नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट

Tags :

जरूरी खबरें