Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: नरसिंहपुर, नर्मदा नदी परिक्रमा पथ निर्माण के लिए बैठक 16 मार्च को

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
अचल सम्पत्ति के मूल्य निर्धारण के लिए सुझाव कर सकते हैं प्रस्तुत नरसिंहपुर,।प्रति वर्ष अनुसार जिले में स्थित अचल सम्पत्तियों के मूल्य निर्धारण के लिए गाईड लाइन वर्ष 2023- 24 के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड मध्यप्रदेश भोपाल को प्रेषित किये जाना है। गाईड लाइन वर्ष 2023- 24 के प्रस्ताव आम जनता के अवलोकन व सुझाव के लिए 15 से 17 मार्च तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला पंजीयक नरसिंहपुर एवं जिले की तहसीलों में स्थित पंजीयन कार्यालयों में उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति अपने सुझावों एवं आपत्ति उक्त दिनांक के बीच कार्यालयीन समय में जिला पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी जिला पंजीयक नरसिंहपुर ने दी है। नर्मदा नदी परिक्रमा पथ निर्माण के लिए बैठक 16 मार्च को नरसिंहपुर।जिले में प्रवाहित नर्मदा नदी के परिक्रमा पथ को आदर्श परिक्रमा पथ (केरपानी पुल से बरमान घाट पुल तक बाढ़ स्तर को दृष्टिगत रखते हुए) विकसित किये जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये थे। पूर्व में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के माध्यम से भी जनपदवार नर्मदा पथ निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। तत्संबंध में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशों के परिपालन में गुरूवार 16 मार्च सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को नर्मदा पथ निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार कर उक्त बैठक में उपस्थिति होने के लिए निर्देशित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें