Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

: नरसिंहपुर जिले में “महिला थाना” का शुभारम्भ, मध्यप्रदेश पुलिस की एक नयी पहल।

Aditi News Team

Thu, Jul 1, 2021

नरसिंहपुर जिले में “महिला थाना” का शुभारम्भ, मध्यप्रदेश पुलिस की एक नयी पहल। महिलाओं पर घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही व पीड़ित महिलाओं की विशेष रूप से सुनवाई हेतु साथ महिलाओं द्वारा अपनी बात को निशंकोच रखने के उद्देश्य से शासन की कार्य योजना अनुसार एक नयी शुरूआत की जा रही है, जिसके तहत नरसिंहपुर जिले में महिलाओं की सुनवायी एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिनांक 1 जुलाई 2021 को “महिला थाना’’ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर, श्री कौशल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) सुश्री राजेश्वरी कौरव की मौजूदगी में कॅालेज की छात्राओं से कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमति संध्या कोठारी, वन स्टॅाप सेंटर संचालिका श्रीमति संध्या काले, शिशुगृह से श्रीमति सुनीता दुबे, परामर्श केंद्र काउंसलर एडवोकेट विनय जैन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी साथ ही स्कूल, कॅालेज की छात्राएं उपस्थित रही। उक्त नवीन महिला थाना, थाना कोतवाली परिसर में ही स्थापित किया गया है जो आज दिनांक 01 जुलाई 2021 से ही प्रचलन में आ गया है। थाने के संचालन हेतु पृथक से महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है। उक्त महिला थाना की समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन एवं श्री सुनील शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, महिला अपराध प्रकोष्ठ उप पुलिस अधीक्षक सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में की जावेगी, महिला थाना प्रभारी के पद पर उनि निरीक्षक श्रीमति शिवकुमारी तिवारी एवं अन्य महिला कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है।

महिला थाना बनाने का उद्देश्य:-
पीडित महिला को संवेदनशीलता से सुनवाई मिले, महिला को उपयुक्त वातावरण अपनी पीडा को व्यक्त करने को मिले, पीडित महिला को सुरक्षा का एहसास हो, पीडित महिला को जरूरत के अनुसार वांछित सहायता दी जावेगी, प्रत्येक महिला पर हुए अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा, महिला की सुनवाई हेतु विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकारी उसके प्रकरण पर समुचित कार्यवाही कर सकेगें।
उल्लेखनीय है कि उक्त महिला थाना पीडित महिलाओं की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही के साथ जिले में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु ‘‘मानव र्दुव्यापार निरोधी इकाई’’ (AHTU) के रूप में भी कार्य करेगा।
इस प्रकार महिलाओं की समस्याओं अथवा शिकायतों के निदान एवं उन्हे त्वरित कानूनी सहायता उपलव्ध कराने हेतु ‘‘महिला थाना’’ नरसिंहपुर पुलिस का सशक्त प्रयास व सराहनीय पहल है।

Tags :

जरूरी खबरें