Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

: नरसिंहपुर, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Feb 12, 2023
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 12/02/ 2023 को करेली में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संघ नरसिंहपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन जायसवाल होटल में संपन्न हुआ । जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष श्री नवनीत जी चतुर्वेदी, संभागीय अध्यक्ष श्री मदन मनिहार, कटनी जिला अध्यक्ष श्री राम निधि मिश्रा उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा शिक्षकों की अनेक समस्याएं जैसे पुरानी पेंशन बहाली, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पदोन्नति एवं गुरुजिओ को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता आदि प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डाला गया । शिक्षकों के साथ शासन द्वारा दमनकारी नीतियों पर चर्चा की गई तथा अगली कार्य योजना 19 फरवरी को छिंदवाड़ा में शिक्षकों के महासम्मेलन में जिले से अधिक से अधिक शिक्षकों को उपस्थिति की अपील की गई। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों ने भविष्य में शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के मध्य में पधारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जी पटेल ने अपने उद्बोधन संगठन को पूर्ण सहयोग प्रदान का वादा किया। जिला अध्यक्ष महोदया नीलू उपाध्याय द्वारा आश्वस्त किया गया कि नरसिंहपुर जिला संगठन आपके साथ है और शिक्षक हित के लिए हमेशा तत्पर रहेगा जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पदोन्नति क्रमोन्नति प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं गुरुजिओ को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता जैसे गंभीर विषयों को हल करके ही दम लेने की शपथ ली। संगठन पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष नीलू उपाध्याय, उपाध्यक्ष अखिलेश किशोर महाजन, प्रभात रूसिया ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता पाठक, जिले में संगठन के मार्गदर्शक गोविंद सिंह बुंदेला, मोहम्मद सलीम खान और सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने भी सभा को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शेषांश ठाकुर तथा जिला सचिव विपिन पांडे ने किया। सम्मेलन में जिले के सभी विकासखंड से भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। करेली ब्लाक अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार पाराशर के आभार प्रदर्शन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें