: नरसिंहपुर के चुनावी समाचार,पम्पलेट व पोस्टरों पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम- पता लिखा होना अनिवार्य
Aditi News Team
Fri, Jul 1, 2022
इलेक्शन बुलेटिन"
"नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022"
ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्न
नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग एवं सीलिंग का कार्य शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर ईवीएम की कमिशनिंग व सीलिंग कार्य का जायजा लिया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री राजेश शाह, मास्टर ट्रेनर श्री राजहंस, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगा अमला पारदर्शी एवं स्पष्ट तरीके से कार्य करे। कार्य निष्पादन के दौरान कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पूरी तसल्ली से प्रक्रिया को समझकर कार्य किया जाये।
Tags :