Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: नरसिंहपुर, मऊ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस ने सुभाष पार्क पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतले फूँका

Aditi News Team

Fri, Mar 17, 2023
रिपोर्टर -संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर। इंदौर के महू में एक आदिवासी महिला के साथ पहले तो सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में स्थानीय आदिवासियों द्वारा न्याय की मांग किए जाने एवं दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करने पर मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा आदिवासी भाई-बहिनों पर गोली-चालन में एक निर्दोष आदिवासी भाई भेरूलाल की दुःखद घटना से समाज आहत है और आक्रोशित भी है। पुलिस फायरिंग में जो आदिवासी गोली लगने से मौत का शिकार हुआ है वह पूरी तरह से निर्दोष था। वह तो उस पीड़ित आदिवासी महिला के लिए न्याय की मांग कर रहा था,जिसकी गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस नेसुभाष पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया। इसे लेकर युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प हुई। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आदिवासियों को गोलियों से भून रही है, उनका शोषण कर रही है। इसके पहले भी लटेरी में जंगल से लकड़ी चुराने के मात्र संदेह में हमारे लोगों पर गोलियां चला दी गई,जिसमें हमारे कई लोग मारे गए। गुना में आदिवासी रामप्यारी बाई को जिंदा जला दिया गया। नेमावर काण्ड़ में हमारी आदिवासी बहनों को जिंदा गाड़ दिया गया। सिवनी में गाय ले जाने के संदेह में हमारे आदिवासी भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। यह सभी समाज को दिल दहलाने वाली घटनाएं हैं। मध्यप्रदेश में हमारे आदिवासी-भाई-बहिनों पर हो रहे अत्याचारों में कहीं न कहीं भाजपा की संलिप्पता पाई जाती हैं। घटित घटनाओं में प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक तथा निचली इकाईयों के उनके जन-प्रतिनिधियों के नाम सामने आते हैं और यही कारण है कि बजाए निष्पक्ष जाँच के भाजपा सरकार उन्हें बचाने के प्रयास में जुट जाती है नतीजतन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती। कल इंदौर में पुलिस फायरिंग में हमारे जिस निर्दोष आदिवासी भाई भेरूलाल की मौत हुई है, हृदय विदारक घटना है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कठोर शब्दों में इसकी भर्त्सना करती है। निंदा करती है। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि जिन पुलिस कर्मियों की फायंिरंग में आदिवासी युवक की मौत हुई है उन पर धारा 302 के तहत मुकद्मा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। घटित इस घटना की जाँच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करावाई जाए। साथ ही युवती के साथ घटित घटना के आरोपियों को फाँसी की सजा दी जाएं।

Tags :

जरूरी खबरें