Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर के राजीव वार्ड की MPEB कालोनी

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी की भर्ती रैली का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को किया निलंबित

ऐशबाग के चर्चित अंधे दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,दोनों आरोपी गिरफ्तार

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

: नरसिंहपुर,प्रदेश स्तरीय महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’ के तहत स्कूली छात्र एवं छात्राओं को किया जा रहा जागरूक,

Aditi News Team

Sun, Jan 24, 2021

नरसिंहपुर। प्रदेश स्तरीय महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र एवं छात्राओं को किया जा रहा जागरूक।
उल्लेखनीय है कि महिला सुरक्षा को लेकर आमजनों को जागरूक करने हेतु प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है एवं महिला एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मान जनक अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है।
अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र एवं छात्राओं को किया जा रहा जागरूक, एवं किए जा रहे विभिन्न आयोजन:-
जिले में महिला सुरक्षा को लेकर आमजनों को जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी को समझाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो फिल्म, आडियो संदेश एवं पोस्टर के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के थाना क्षेत्रों में स्कूली छात्र एवं छात्राओं को जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित कर समझाईस दी जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता हेतु चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य माध्यमों से भी लोगो में जागरूकता हेतु समझाईस दी जा रही है।
अभियान के दो मुख्य नारे है कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से एवं ‘‘असली हीरो’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा को लेकर आमजनों में जागरूकता जाना है:-
प्रदेश स्तरीय चलाए जा रहे ‘‘सम्मान’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर सके।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि नारी का ‘‘सम्मान’’ ‘‘असली हीरो’’ की पहचान, इस अभियान भागीदार बने, महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम में पुलिस की मदद करे एवं ऐसे समाज का निर्माण करे जो नारी के लिए सुरक्षित हो।

Tags :

जरूरी खबरें