Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,नशे से दूरी,है ज़रूरी,जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Jul 15, 2025
नरसिंहपुर,नशे से दूरी,है ज़रूरी,जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है ज़रूरी“ विषय पर नशे के विरूद्ध सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 15.07.2025 को जिला नरसिंहपुर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की आदतों से बचाना, समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं सामूहिक प्रयासों से नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना है। आज “नशे से दूरी है जरूरी“ अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पी.जी. कॉलेज आडीटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के स्कूलों के छात्र-छात्रा एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया एवं जनसामान्य को अभियान का हिस्सा बनकर स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु बताया गया। “नशे से दूरी है ज़रूरी“ अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर शहर एवं समस्त थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्रा एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई।

Tags :

जरूरी खबरें