Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: नरसिंहपुर,एनसीसी शिविर में पहुंचे कलेक्टर,एनसीसी केडेट्स को किया प्रोत्साहित

Aditi News Team

Fri, Mar 5, 2021

नरसिंहपुर। एमपी बटालियन एनसीसी जबलपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी का आयोजन एसएसएन एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित गुप्ता के निर्देशन में किया जा रहा है। कलेक्टर वेद प्रकाश ने एनसीसी केडेटस को देश का भविष्य निरूपित करते हुए उन्हें आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।
   इस अवसर पर इंजी. रूद्रेश तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग मौजूद थे। एनसीसी केडेटस ने कलेक्टर नरसिंहपुर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कलेक्टर ने एमआईएमटी परिसर में पौधरोपण किया।
   कार्यक्रम का संचालन केम्प एज्यूटेंट केप्टिन पराग नेमा द्वारा किया गया। केप्टिन बीडी कोष्टी, लेफ्टि. अंशुल नेमा, केयर टेकर ऑफिसर जितेन्द्र मिश्रा एवं सूबेदार मेजर अनिल कुमार सहित पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ मौजूद थे।
   उल्लेखनीय है कि वार्षिक शिविर में बी एवं सी सर्टीफिकेट परीक्षा की तैयारी हेतु एनसीसी केडेटस को मेप रीडिंग, हथियार खोलना जोड़ना, फील्ड क्राफ्ट ड्रिल एवं सर्विस सब्जेक्ट पर क्लासेस चलायी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें