Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: नरसिंहपुर,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत,3 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

Aditi News Team

Wed, Mar 10, 2021

नरसिंहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के उपलक्ष्य में जिले में 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में किया गया। इनका समापन जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को किया गया। समापन कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
   उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम “कोविड- 19 के विश्व में महिला नेतृत्व की समान उन्नति” पर विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित किये गये। इस क्रम में 8 मार्च को हुनर हाट, अपराजिता कार्यक्रम व महिला सम्मान समारोह, 9 मार्च को सेफ्टी वाक व साईकिल रैली और 10 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
   समापन कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा व ऊर्जा डेस्क प्रभारी श्रीमती विनोदिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाली 40 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह दिये गये।
   इस अवसर पर श्री मनीष गुप्ता, श्री सौनिध्य सराठे, श्री अमृतास दुबे व श्री अंकुर, स्कूल एवं कॉलेज की छात्रायें, शिक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें