Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: नरसिंहपुर,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीय जेल में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Mar 8, 2021

नरसिंहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में एक वर्कशॉप व सम्मान समारोह का आयोजन किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती स्वप्नश्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर परंपरा से हट कर उन पुरूषों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। इस क्रम में थाना प्रभारी स्टेशनगंज श्री अमित डांगी व सुआतला श्री विजय सेन, जूडो प्रशिक्षक श्री अशोक नामदेव और चेयरमेन एमआईएमटी श्री रूद्रेश तिवारी को सम्मानित किया गया।
   प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में सशक्त हैं। महिला कर्मचारियों को सहज वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिये, जिससे वे अपनी प्रतिभा दिखाकर और बेहतर कार्य कर सकें।
   सुश्री मानसी गुप्ता ने कार्य क्षेत्र में महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। होमगार्ड प्रभारी समीक्षा बक्शी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रबंधक वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
   जेल अधीक्षक शेफाली तिवारी ने कार्य, परिवार और जीवन संतुलन पर अपना प्रजेंटेशन दिया। जेल अधीक्षक जिला जेल सिवनी श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। शिक्षक श्रीमती रेखा पटैल ने योग, मानसिक शांति व तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रहरी केन्द्रीय जेल सुश्री विद्या मिश्रा ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से साईबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम के उपयोग और ई- मेल से संबंधित सावधानियां बरतने के बारे में बताया।
   कार्यक्रम का संचालन सुश्री शिखा तिवारी एवं सुश्री सोनाली विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक सुभाष कुमार सागर, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री शिल्पा छत्तर, जेल का सुरक्षा स्टाफ, केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर सहित जिला जेल सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सब जेल लखनादौन व वारासिवनी की महिला प्रहरी मौजूद रही।

Tags :

जरूरी खबरें