Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

: जबलपुर,यातायात नियमों का पालन कराने हेतु यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा शहर /देहात के मुख्य - स्थानो पर नुक्कड़ नाटक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा(भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा शहर /देहात के मुख्य - मुख्य चौराहों /स्थानों जैसे मालगोदाम चौक, आधारताल तिराहा , छोटी लाइन चौराहा, भंवरताल गार्डन, ग्वारीघाट , भेड़ाघाट धुआंधार,चरगवा माध्यमिक स्कूल , शहपुरा भिटोनी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाहन चालक, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को हेलमेट धारण करने, सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने एवं तेज गति से वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं से अवगत कराया जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ ग्रीन संस्था रांझी जबलपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई एवं यातायात थाना से सूबेदार मोहन सिंह ठाकुर, अमित शिववंशी , वीरेन्द्र आरक , रोशनी केशरवानी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें