Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

: जबलपुर,जस्टिस नंदिता दुबे ने किया सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में लीगल एड क्लीनिक का ऑनलाइन शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Jun 29, 2021

जबलपुर। कार्यपालक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती नंदिता दुबे ने सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का ई-उद्घाटन किया।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति द्वारा लीगल एड क्लीनिक के शुभारंभ को छात्राओं के लिये अति महत्वपूर्ण एवं लाभकारी बताते हुए क्लीनिक से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया गया। साथ ही लीगल एड क्लीनिक के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायाधिपति श्री मोहम्मद रफीक एवं कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव की प्रेरणा से लीगल एड क्लीनिक में जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता एवं विधिक सलाह प्रदान की जाती है।
उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती गिरिबाला सिंह सदस्य सचिव, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा लीगल एड क्लीनिक में संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला गया साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रतिभा सिंह, द्वारा लीगल एड क्लीनिक की स्थापना से महाविद्यालय को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
लीगल एड क्लीनिक की स्थापना नालसा (विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय एवं अन्य संस्थानों में विधिक सहायता क्लीनिक) योजना, 2013 के अंतर्गत की गई है । जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न स्तरों से आने वाली अध्ययनरत छात्राओं को वर्तमान परिवेष में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु महाविद्यालय परिसर में विधिक सहायता एवं विधिक सलाह उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा विधि छात्राओं में से प्रशिक्षित पैरालीगल वालेंटियर्स को विधिक सहायता एवं विधिक सलाह हेतु नियुक्त किया जावेगा। कन्या महाविद्यालय में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच क्लीनिकल लीगल स्किल का विकास करना तथा छात्राओं को सामुदायिक सेवा हेतु प्रेरित करना भी है। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से छात्राएं जरूरतमंद और गरीबों को विधिक सहायता संबंधी मदद कर न्याय दान की प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह अतिरिक्त सचिव, अरविन्द श्रीवास्तव उप सचिव एवं एस.पी.एस. बुंदेला सचिव भोपाल, ऑनलाइन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें