Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: जनसुनवाई में लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्यायें, दिये आवेदन,जनसुनवाई में आये 83 आवेदन

Aditi News Team

Wed, Mar 15, 2023
कलेक्टर द्वारा पीपीओ वितरित नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने माह फरवरी 2023 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 11 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीपीओ वितरित किये। उन्होंने सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को शाल- श्रीफल भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी। इस दौरान जिन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किये, उनमें कार्यालय बीईओ गोटेगांव के श्री घनश्याम पटैल व श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, बीईओ करेली के श्री रामनिवास उपाध्याय व श्रीमती ब्रज कटारे, बीईओ चीचली के श्री व्हीके कौरव, वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर के श्री स्नेह कुमार श्रीवास्तव, बीईओ नरसिंहपुर के श्री प्रहलाद सिंह परते व श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर के श्री राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, बीईओ सांईखेड़ा की श्रीमती त्रिवेणी व्यौहार और कार्यपालन यंत्री ला.म. एवं वि.यां. नरसिंहपुर के श्री उत्तम कहार मिश्रा शामिल हैं। जनसुनवाई में लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्यायें, दिये आवेदन,जनसुनवाई में आये 83 आवेदन नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 14 मार्च को जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन लिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी संबंधित अनुभाग/ तहसील/ ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 83 आवेदन आये।

Tags :

जरूरी खबरें