Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: ग्वालियर,दु:खद सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु,मृतकों के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4-4 लाख रुपए की सहायता,

Aditi News Team

Wed, Mar 24, 2021

ग्वालियर के समीप पुरानी छावनी मार्ग पर प्रात: बस एवं ऑटो की टक्कर से 13 लोगों की दु:खद मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं को संभाला तथा मौके से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। घटनास्थल पर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुबह हुई बस एवं ऑटो की भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर एवं 12 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर शहर में चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। वही मौके पर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मृतकों के परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को संभाला और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की तथा प्रशासन की ओर से तत्काल अंत्येष्टि सहायता उपलब्ध कराने तथा सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की।
घटना के पश्चात जेएएच अस्पताल के शव विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम हाउस) पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदनायें व्यक्त कीं।

Tags :

जरूरी खबरें