Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: ग्वालियर,कमिश्नर एवं आईजी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निकले शाम के 6 बजने पर बाजार भी बंद कराए

Aditi News Team

Sat, Apr 10, 2021

ग्वालियर । संभागीय कमिश्नर श्री आशीष सकसेना एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अविनाश शर्मा कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिये शुक्रवार को शहर के विभिन्न बाजारों में पहुँचे। साथ ही शाम के 6 बजते ही उन्होंने बाजार भी बंद कराए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, अपर जिला दण्डाधिकारी श्री रिंकेश वैश्य व श्री टी एन सिंह तथा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने शहर भ्रमण पर निकले थे।
    शहर भ्रमण के दौरान कमिश्नर एवं आईजी ने बस स्टेण्ड पर पहुँचकर सभी बस चालकों व परिचालकों तथा ऑटो व टेम्पो चालकों से कहा कि बगैर मास्क के किसी भी यात्री को अपने वाहन में कदापि न बिठाएँ। उन्होंने यात्रियों को भी समझाया कि कोरोना तेजी से फैल रहा है, इसलिये सभी लोग मास्क लगाकर ही अपनी यात्रा करें। सभी अधिकारी इसके बाद स्टेशन बजरिया, स्टेशन, रेसकोर्स रोड़ होते हुए गोले का मंदिर चौराहे पहुँचे और वहाँ पर बगैर मास्क के मिले लोगों को मास्क वितरित किए। साथ ही कहा कि जो लोग बिना मास्क लगाए गाड़ी चलाते मिलें उनकी चालान की कार्रवाई की जाए।
    संभाग आयुक्त व आईजी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम इसके बाद सायंकाल लगभग 6 बजे हजीरा चौराहा व तानसेन रोड़, पड़ाव होते हुए फूलबाग चौराहे पर पहुँची। इन सभी इलाकों में स्थित दुकानों को टीम ने बंद कराया। साथ ही दुकानदारों को आगाह किया कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें अब सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे के बाद ही खोली जा सकेंगीं। अधिकारियों ने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि बगैर मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामग्री न बेचें। साथ ही सभी दुकानदार स्वयं मास्क लगाएँ और अपनी दुकान के बाहर ग्राहकों को सुरक्षित दूरी के साथ खड़े होने को कहें।

Tags :

जरूरी खबरें