Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: गाडरवारा, 18 फरवरी को डमरू घाटी में लगने वाले मेला में किया गया रूट डायवर्सन

Aditi News Team

Thu, Feb 16, 2023
18 फरवरी को डमरू घाटी में लगने वाले मेला में किया गया रूट डायवर्सन गाडरवारा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के गाडरवारा स्थित शक्कर नदी के पास डमरू घाटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यातायात व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा 18 फरवरी को प्रात: 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक रूट डायवर्ट किया है। करेली/ नरसिंहपुर से गाडरवारा/ सांईखेड़ा/ पिपरिया की ओर से जाने वाली प्रायवेट वाहन व बस को नारगी से होते हुए कल्याणपुर, एनटीपीसी, गाडरवारा बायपास, सोयाबीन प्लांट गाडरवारा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। गाडरवारा/ सांईखेड़ा/ पिपरिया से नरसिंहपुर/ करेली की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को सोयाबीन प्लांट गाडरवारा, गाडरवारा बायपास, एनटीपीसी, कल्याणपुर से नारगी की ओर डायवर्ट किया जायेगा। गाडरवारा से तेंदूखेड़ा की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को गाडरवारा से व्हाया सांईखेड़ा, उदयपुरा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। तेंदूखेड़ा से गाडरवारा की ओर जाने वाले प्रायवेट वाहन व बस को व्हाया उदयपुरा, सांईखेड़ा से गाडरवारा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। करेली से एनटीपीसी गाडरवारा की ओर जाने वाले अत्याधिक भारी वाहनों को व्हाया राजमार्ग, उदयपुरा, सांईखेड़ा होकर डायवर्ट किया जायेगा।   एनटीपीसी गाडरवारा से करेली की ओर जाने वाले अत्याधिक भारी वाहनों को व्हाया सांईखेड़ा, उदयपुरा, राजमार्ग होकर डायवर्ट किया जावेगा। उक्त जानकारी थाना प्रभारी गाडरवारा ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें