Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

: गाडरवारा, शिक्षक ने बच्चों को वितरित की अध्यापन सामग्री 

Aditi News Team

Sun, Feb 12, 2023
शिक्षक ने बच्चों को वितरित की अध्यापन सामग्री गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय प्राथमिक शाला में प्राथमिक शिक्षक वंशीलाल अहिरवार ने आंगनवाड़ी एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान की । उन्होंने बच्चों को कॉपी,पहाड़ा,पेन, पेंसिल,पानी बॉटल एवं विद्यालय हेतु ग्रीनबोर्ड मार्कर डस्टर प्रदान किया । इसके अलावा उन्होंने शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयों को भी सम्मान निधि से सम्मानित किया । उक्तअवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक रेवाशंकर कटारे वरिष्ठ समाजसेवी, ग्राम पंचायत सरपंच टेकापार के प्रतिनिधि के रूप में यशवंत सिंह राजपूत (केदार पटेल), बलवंत पटेल,प्रधानपाठक ई.जी.एस.टेकापार,विनोद कुमार मांडले के साथ अन्य ग्रामीणजन एवं पालक अभिभावक,उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का शाला के प्रधानपाठक नरेंद्रसिंह मालवे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि श्री अहिरवार प्रतिवर्ष शाला के बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाकर उनके हितार्थ कुछ न कुछ करते है। कार्यक्रम में छात्रा किरण लोधी का भी जन्मदिन मनाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें