: गाडरवारा, रिटर्निंग अधिकारी ने बनाया निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र दल ,नगरीय निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते मतदान से वंचित शासकीय कर्मी कर सकेंगे मतदान
Aditi News Team
Thu, Jun 30, 2022
रिटर्निंग अधिकारी ने बनाया निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र दल ,नगरीय निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते मतदान से वंचित शासकीय कर्मी कर सकेंगे मतदान
गाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डो में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) दल का गठन करते हुए नपा गाडरवारा के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण सोनी को नोडल अधिकारी महिला बाल विकास विभाग से शिवानी नामदेव , माध्यमिक शिक्षक कमलेश गुप्ता एवं अभिषेक सोनी को सदस्य बनाते हुए उन्हें निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये नपा निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदान से वंचित शासकीय कर्मियों के मतदान की जिम्मेदारी दी है। दल के सदस्य साईंखेड़ा , बीटीआई गाडरवारा के प्रशिक्षणो एवं तहसील कार्यालय में उपस्थित रहकर नगरपालिका परिषद गाडरवारा की मतदाता सूची में शामिल शासकीय कर्मियों से फार्म 19 में आवेदन लेकर उन्हें 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक तहसील कार्यालय गाडरवारा में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये मतदान करने की जानकारी दे रहे है ।
Tags :