Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: गाडरवारा, नेशनल लोक अदालत के संबंध में विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं बैंक अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
नेशनल लोक अदालत के संबंध में विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं बैंक अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन गाडरवारा । म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम 0 के 0 शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष माननीय श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक 18.04.2023 को ए ० डी ० आर ० सेंटर भवन गाडरवारा में नगरपालिका , वन विभाग , पुलिस विभाग , समस्त ए ० डी ० पी ० ओ ० . पुलिस परामर्श एवं बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई । बैठक में नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई तथा उपस्थित अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं नगरपालिका द्वारा दी जा रही छूट के संबंध में व्यापक प्रचार - प्रसार किये जाने हेतु एवं अधिक से अधिक सूचना पत्र जारी किये जाने , तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त बैठक में श्री अनिल चौधरी एडीपीओ श्री आनंद कुमार कौरव नगरपालिका , श्री राजेन्द्र शर्मा वनपाल , श्री कमलकांत नौरिया बैंक ऑफ इंडिया , श्री श्यामनंदन कुमार एस ० बी ० आई ० . श्री अमित कुमार चौरसिया , श्री मुकेश कुमार पाण्डेय केनरा बैंक , श्री देवीचरण एग्रीकलचर ऑफीसर , श्री धर्मेंद्र सिंह राजपूत पीएनबी गाडरवारा उपस्थिति रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें