: गाडरवारा, नाटक के जरिये बताया होली का महत्त्व
Aditi News Team
Fri, Mar 10, 2023
नाटक के जरिये बताया होली का महत्त्व
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में होली के महत्त्व को नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं ने बताया। संस्था की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी के संयोजन में प्रस्तृत नाटक में हिरण्यकश्यप एवं भक्त प्रहलाद की कहानी का प्रस्तुतिकरण शाला के छात्र छात्राओं ने किया। नाटक में साक्षी कौरव ने भक्त प्रहलाद, सुमित यादव ने हिरण्यकश्यप, रागिनी यादव ने होलिका , अंशिका कौरव ने रानी,संजय कौरव ने ब्रह्देव,मानसी कौरव ने मंत्री , शेख़ मुस्तफा ने नारद मुनि , अजय धानक ने सैनिक की भूमिका निभाई। नाटक को ग्रामवासियों ने खूब सराहा।
Tags :