: गाडरवारा, नगर के भारतीय सेना में उच्च स्तरीय अधिकारी पद पर सेवारत इकबाल सिंह के गृह नगर आगमन पर सहपाठियों ने की मुलाकात
Aditi News Team
Sat, Feb 18, 2023
गाडरवारा।नगर के होनहार, प्रतिभाशाली इकबाल सिंह, जो कि भारतीय सेना में उच्च स्तरीय अधिकारी पद पर सेवारत है, उनके गृह नगर आगमन पर उनके सहपाठी मधुर मोलासरिया के आवास पर अशोक मोलासरिया से मुलाकात हुई । इस अवसर पर सिंह ने मोलासरिया से आशीर्वाद प्राप्त किया ,साथ में सज्जन पटेल खैरी पलोहा भी साथ थे ।
उल्लेखनीय है कि श्रीसिंह शिक्षा विभाग से अवकाश प्राप्त प्राचार्य श्री जोगेंद्रसिंह के सुपुत्र है और सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा में अध्ययन किया है ।इस समय जम्मू के पास अकनूर में कमांडिंग आफीसर है, अभी अवकाश के समय अपने माता-पिता, गुरूजनों, मित्रों, शुभचिंतकों से मिलने जुलने के लिए आये हुए हैं ।
श्रीसिंह ने चर्चा में अपने सद्भाव व्यक्त करते हुए कहा कि मै देश की रक्षा सेवा के क्षेत्र में जाने के लिए शिशु मंदिर की राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत शिक्षा को प्रेरणा मानता हूँ ।
Tags :