: गाडरवारा, नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित
Aditi News Team
Thu, Jun 30, 2022
नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित
गाडरवारा।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन गाडरवारा सृष्टि देशमुख गौड़ा ने गाडरवारा नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 07791- 254693 है।नगरीय निकाय स्तरीय कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में प्रात: 7 बजे से दोपहर 2बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना व शिकायतों को तत्काल संबंधित तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही सौंपे गये कार्यों का तत्परता से निष्पादन करें।
Tags :