Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: गाडरवारा,स्थानीय पलोहा नाका स्थित होली दहन के लिए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कंडो की होलिका बनाई गई

Aditi News Team

Mon, Mar 6, 2023
गाडरवारा । स्थानीय पलोहा नाका स्थित होली दहन के लिए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कंडो की होलिका बनाई गई है। तैयारियों में अंतिम रूप दिया जा रहा है अभी गुलाल से सजावट काम शेष है जिसे आज पूरा कर लिया जाएगा । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करने के लिए क्षेत्र के बुध्दिजीवियों के मार्गदर्शन प्रेरणा से भाई सुनील राजपूत, शैलेंद्र शर्मा, इस कार्य को आगे होकर पिछले अनेक सालों से इस अभियान में जुटे हुए हैं ।वार्ड पार्षद शुभम राजपूत अपनी टोली के साथ अपना विशिष्ट योगदान कर रहे हैं ।उल्लेखनीय है कि यही टोली वार्ड स्थित आश्रय स्थल भवन में प्रतिदिन नर्मदा परिक्रमा वासियों की आवास और भोजन की व्यवस्था के साथ अनेक भारतीय संस्कृति धर्म से संबंधित पारम्परिक त्योहार आयोजन किया जाता है । नगर के जनमानस में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है /गौसंवधर्न बोर्ड जिला पदाधिकारी दीपक दीक्षित, राम जानकी गौशाला के मंहत बालकदास व दयोदया गौशाला के राजीव जैन थाला वाले, ने शास्त्री वार्ड के जागरूक नागरिकों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए नगर में सभी लोगों से इस प्रशंसनीय कार्य का अनुसरण करने के लिए निवेदन किया है । इस स्तुत्य कार्य की जानकारी गौ संवर्धन बोर्ड के प्रादेशिक अध्यक्ष श्री श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज को भेजी गई, उनके व्दारा भी इस प्रकार के सद्भाव के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें