Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

: गाडरवारा,शिक्षको व लेखापाल की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Wed, Jun 30, 2021

गाडरवारा। बीते बुधवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में व्याख्याता माधव सिंह रघुवंशी , उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सरला गुप्ता एवं शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में लेखापाल गनेश प्रसाद सराठे की शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृति पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर उपहार देकर फूल माला पहनाते हुए विदाई बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक,अनूप शर्मा, राजेश बरसैयां, जय मोहन शर्मा, के के वर्मा, व्ही के कौरव, एवं पार्षद संजय राजौरिया की उपस्थिति में दी गई। कार्यक्रमो में वक्ताओं ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षको व लेखापाल द्वारा सेवाकाल में किए गये कार्यो को सराहा एवं उनके आगामी सुखद भविष्य की कामना की। दोनों कार्यक्रमो का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ एवं सेवानिवृत हो रहे शिक्षको व लेखापाल को अभिनंन्दन पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम का संचालन बीटीआई में श्रीमती सुनीता शर्मा एवं कन्या नवीन विद्या भवन में राजेश गुप्ता ने किया।उक्त कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से मलखान मेहरा,विनय शंकर शर्मा, के के राजोरिया , मनमोहन शर्मा, अर्पणा ब्राउन, अनुज जैन, संजय सोनी, सतीश नाईक, चंद्रकांत साहू, इंद्रजीत ताराम,व्ही पी कौरव,,मो अप्सार खान, बनवारी लाल नागवंशी, मधुसूदन पटैल, उत्तम वर्मा, अमित पटैल, राजेन्द्र पटैल, किरण अग्रवाल , बबीता राजपूत, सुखराम रैकवार, हरिओम जाटव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें