Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: गाडरवारा,विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान परेशान

Aditi News Team

Thu, Apr 1, 2021

पलोहा बड़ा ।विद्युत विभाग की मनमानी से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान हैं। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत प्रदाय का जो समय तय किया गया है उससे किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को थ्री फेस बिजली 11:00 से 5:00 तक दी जा रही है। विद्युत लाईनों का ठीक रख-रखाव न होने से तेज हवा चलने से कभी फाल्ट बनता है तो कभी तार टूट जाते है जिससे घंटो बिजली गुल हो जाती है ।तार टूटकर गिरने एवं फाल्ट से उत्पन्न चिंगारी से कृषि फसलों में आग लगने का डर बना रहता है ।बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।प्रदेश के मुखिया अपने को किसान का बेटा होने का दंभ भरते है,उन्ही किसानों को बिजली विभाग अपनी मनमानी करतूतों से पलीता लगा रहा है।पलोहा अंचल के किसान नेता अविनेश अवस्थी (रऊ महाराज), डबली गुर्जर , श्याम गुर्जर ,मेहरवान गुर्जर, हरिगोबिन्द लोधी, अनिल नाईक भटेरा,मुकेश पटेल काटजूनगर, विशाल यादव ग्वारी, दसरथ कुशवाहा नीमच सहित क्षेत्रीय किसानों ने प्रात:6 बजे से सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति की मांग की है ।

Tags :

जरूरी खबरें