: गाडरवारा,मतदाता जागरूकता गतिविधियो के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित,साइकिल दौड़, मतदाता जागरूकता शपथ एवं नुक्कड़ नाटकों का हुआ आयोजन
Aditi News Team
Sun, Jul 3, 2022
मतदाता जागरूकता गतिविधियो के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित,साइकिल दौड़, मतदाता जागरूकता शपथ एवं नुक्कड़ नाटकों का हुआ आयोजन
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय रूद्र कॉलेज मैदान पर नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत आमजनों को मतदान का महत्त्व बताते हुए मतदाता जागरूकता गतिविधियो (सेंस) के अंतर्गत विविध गतिविधियो का आयोजन एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। गतिविधियो में प्रमुख रूप से सर्वप्रथम छात्र छात्राओं के लिए साइकिल दौड़ आयोजित की गई जिसमें कन्या एवं आदर्श स्कूल के छात्र छात्राओं ने नारे लगाते हुए आमजनों को मतदान करने का संदेश दिया। दौड़ उपरांत कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के जरिये भी आमजनों से 6 जुलाई को मतदान करने की अपील की गई। अंत मे सभी ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली एवं पौधारोपण के जरिये पौधे लगाये। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियो की नोडल अधिकारी नपा सीएमओ जयश्री चौहान, प्राचार्य के के वर्मा, बीआरसी गिरीश पटैल, संदीप स्थापक, आर पी महिलांग,राजेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र पटैल , योगेश मालवीय सहित स्कूलो के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएँ सहित नपा कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Tags :