Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: गाडरवारा,पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे कृष्णा महाराज

Aditi News Team

Wed, Jun 9, 2021

गाडरवारा। क्षेत्र के भागवत प्रवक्ता कृष्णा महाराज जी इन दिनों कोरोनाकाल एवं गर्मी के मौसम में पीड़ित मानवता की सेवा के लिये जगह जगह गरीब एवं असहाय लोगो को भोजन प्रसादी का वितरण कर रहे है। उनके द्वारा गाडरवारा के आसपास शनि मंदिर, ककराघाट, डमरू घाटी, हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर भोजन वितरण के तहत खीर, पूड़ी व खिचड़ी का वितरण उनकी माताजी के साथ किया गया है। इस मौके पर कृष्णा महाराज ने बताया की पीड़ित मानवता की सेवा हेतु हम लोगो ने 5 वर्ष पुर्व दिव्य कृष्णा नयन संस्था बनाई है ।चूंकि मेने बाल्यावस्था से ही भूखे लोगो को भोजन कराने का संकल्प लिया था जो पूर्ण हो रहा है। भोजन ही ब्रह्म है "भूखे भजन न होए गोपाला " । भूखों को भोजन कराने का बहुत बड़ा पुण्य है । शास्त्रों में भी एक यज्ञ के समान भोजन कराने का पुण्य बताया गया है। उनके भोजन वितरण कार्य मे नैन किशोरी शर्मा ,महेश अधरुज, योगेंद्र झारिया, महेश वैष्णव सहित अन्य का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें