: कुंडलपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 8 मार्च को
Aditi News Team
Sat, Mar 4, 2023
कुंडलपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 8 मार्च को
कुंडलपुर । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में होली धुलेंडी के पावन पर्व पर बड़े बाबा की छत्रछाया में 8 मार्च 2023 दिन बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें आमंत्रित कविगण मंच संचालक अजय अहिंसा एडवोकेट कटनी, डॉ नरेंद्र जैन भोपाल, डॉक्टर मनीषा जैन ,पंकज फनकार मुंगावली, डॉ अखिल आनंद सागर ,सौरभ भयंकर चंदेरी ,वीरेंद्र विद्रोही ललितपुर द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। विद्या भवन कुंडलपुर में दोपहर 2:00 से कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने श्रद्धालु भक्तों से इस अवसर पर कुंडलपुर पधारने का अनुरोध किया है।
Tags :