Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी रामचंद्र तिवारी को किया निलंबित

Aditi News Team

Mon, Mar 13, 2023
कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी रामचंद्र तिवारी को किया निलंबित रायसेन। लाड़ली बहना योजना के संबंध में 11 मार्च को आयोजित वीडियो कॉफ्रेंस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो के निर्वहन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा उदयपुरा जनपद पंचायत के प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी रामचंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उदयपुरा विधानसभा अंतर्गत हितग्राहियों का चयन एवं हितलाभ वितरण हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी रामचंद्र तिवारी के विधानसभा सत्र और हितलाभ वितरण कार्यक्रम अवधि में अवकाश पर होने के कारण कार्यालयीन कार्यो के साथ ही लाड़ली बहना योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। तिवारी का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है तथा गंभीर कदाचरण की श्रेणी में है। तिवारी को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत बाड़ी नियत किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें