Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: कटनी,जिले की एक दिन की कलेक्टर बनेंगी अर्चना,8 मार्च को संभालेंगी कार्यभार

Aditi News Team

Sun, Mar 7, 2021

कटनी।कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक्टर बनने का अवसर 8 मार्च को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिलेगा। अर्चना 8 मार्च को कटनी जिले की एक दिन की कलेक्टर होंगी।
इस दिन वे टाईम लिमिट की बैठक में विभिन्न विभागों का रिव्यू करेंगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम शीरो में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। अर्चना विभिन्न शासकीय कार्यों को भी संभालेंगी।
सुश्री अर्चना बतौर कलेक्टर सोमवार 8 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चाका में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल होंगी। इसके बाद अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 1 बजे बस स्टेण्ड स्थित ऑडिटोरियम पहुंचेंगी। दोपहर 3 बजे वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण और शाम 4 बजे बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी।गौरतलब है कि अर्चना ने अपने साहस और निडरता के दम पर आपराधिक तत्वों का सामना करते हुये उन्हें सलाखों तक पहुंचाने का साहसिक काम किया है। अर्चना ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व मनचलों से दो बच्चियों को बचाते हुए उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री ने भी अर्चना को सम्मानित किया है।

Tags :

जरूरी खबरें