Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
आज दिनांक 3 मार्च 2023 को इफको एमसी के सहयोग से हेल्प एज इंडिया द्वारा एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम बनियाखेडी, तहसील बरेली, जिला रायसेन में किया गया। कैंप में निशुल्क इलाज के अलावा निशुल्क पैथोलॉजी सर्विसेज एवं निशुल्क दवाई वितरण भी किया गया । कैंप में स्टिक एवं वाकर भी निशुल्क प्रदान किए गए । कैंप में मुख्य रूप से ग्राम बनियाखेड़ी के समाजसेवी श्री पप्पू पटेल जी का विशेष सहयोग रहा। कैंप में इफको से श्री विजय दिवेदी जी एवं श्री राहुल जी, हेल्पेज इंडिया से श्री अभिषेक सहाय जी, टीम लीडर श्री गुर्जर जी, फील्ड रिस्पॉन्स ऑफिसर श्री संतोष तात्या, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर श्री सिद्धेश्वर मालवीय विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में लगभग *209* ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें