: नरसिहपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाला गया भव्य जुलूस
Wed, Apr 24, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत
नरसिहपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाला गया भव्य जुलूस
नरसिहपुर।: नरसिहपुर नगर में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी नगर में श्री राम प्रभु हनुमान सेना वा मां शांति कृपा संगठन द्वारा हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रद्धालु जन सुबह से ही श्रीराम तिराहा में पहुंचने लगे थे, सभी लोगो ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हवन किया।हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम हनुमान सेना, मां शांति कृपा संगठन द्वारा सुबह से ही भक्त जनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, देर शाम समिति अध्यक्ष श्री नंदकिशोर ठाकुर के मार्गदर्शन में स्टेशन गंज से हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल जुलूस निकाला गया, स्टेशन से डीजे, बैंड, बाजा, झाकियो के साथ जुलूस प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए सुभाष पार्क पहुंचा, जुलूस का जगह जगह नगर की जनता द्वारा स्वागत किया गया, जुलूस में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, कल स्टेशन गंज से लेकर सुभाष पार्क तक पूरा नगर जय श्री राम, जय हनुमान के नारो से गूंजता रहा.. एक ही नाम.. एक ही नाम.. जय श्री राम.. जय श्रीराम। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज महाराज जुलूस के पीछे अपनी टीम के साथ चलते नजर आए। श्री नीरज महाराज नगर पालिका अध्यक्ष के साथ एक आम व्यक्ति है, जो धर्म के काम में सदैव सबसे पहले समर्पित रहते है। कार्यक्रम के अंत में श्री नवाब ठाकुर, दीपक ठाकुर, संदीप ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी धर्म प्रेमी जनता का आभार जताया।
: कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार
Tue, Apr 23, 2024
कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार
मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ,जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्यों का समागम आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु हुआ ।16 अप्रैल को आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया ।21 अप्रैल को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आचार्य संघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। 23 अप्रैल को सायंकाल पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघो ने मुनिश्री संघ को विदाई दी ।मुनि संघ का पहला विहार कुंडलपुर से हुआ ।कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक पूजन करने आज भी बड़ी संख्या में भक्तों का आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कर पुन्यार्जन कर रहे हैं ।वहीं मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या में भाग ले रहे हैं ।मुनि संघों के दर्शन लाभ ले रहे हैं।
: गाडरवारा,हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित
Tue, Apr 23, 2024
हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत नर्मदांचल क्षेत्र के ग्राम करौंदी के श्री त्यागी जी आश्रम के सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 3 दिवसीय आयोजन किए गए। इस अवसर पर रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओ ने सहभागिता की। इसके अलावा बीते मंगलवार को मंदिर में भंडारा प्रसादी के आयोजन के साथ साथ बाजे गाजे के साथ हनुमान जी का जन्मदिन मनाया गया। विदित हो कि करौंदी के नर्मदा तट पर स्थित सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार व शनिवार को अनेक क्षेत्रीय धर्मप्रेमी श्रद्धालु पूजन आराधना हेतु आते है एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण करते है।