: करेली में नेमा महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव आयोजन संपन्न
Wed, Aug 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
करेली में नेमा महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव आयोजन संपन्न
करेली।देवाधिदेव महादेव के पवित्र एवं पावन श्रावण मास में करेली नेमा समाज के मातृशक्ति संगठन..नेमा महिला मंडल के द्वारा हरियाली तीज के पावन पर्व पर सामाजिक भवन "निमीधाम" में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया..जिसमें समाज की सभी मातृशक्तियों ने हरित श्रंगार एवं परिधान में आयोजन में उपस्थित होकर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर..भक्ति भाव से देवाधिदेव महादेव की वंदना की..आयोजित कार्यक्रम में नेमा महिला मंडल अध्यक्ष- सविता नेमा, सचिव- पूनम नेमा, उपाध्यक्ष- सीमा भौंरिया, श्वेता नेमा, अभिलाषा नेमा द्वारा सरप्राइज क्विज गेम्स खिलाये गये एवं सभी विजेता को गिफ्ट बांटे गये..साँस्कृतिक एवं धार्मिक विविध गतिविधियों में उपस्थित मातृशक्तियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रदान की ! हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - पूनम नेमा , बेस्ट क्रिएटिविटी में शिल्पा नेमा को ईनाम दिया गया...शिवा नेमा, रश्मि नेमा, आरती नेमा, मीनू नेमा, पूजा नेमा, सीमा नेमा ने सरप्राइज क्विज में इनाम जीते ..कार्यक्रम में सामाजिक मातृशक्तियों की संख्या 60 रही..आयोजन उपरांत नेमा महिला संगठन के द्वारा.. समस्त मातृशक्तियों को कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार जताया एवं आगे भी विविध धार्मिक, सामाजिक, साँस्कृतिक पर्व पर सहयोग एवं उपस्थिति की अपेक्षा की ।
: हर्ष उल्लास से मनाई गई दक्ष महाराज जी की जयंती दादा महाराज तक निकाली गई विशाल झंडा यात्रा
Wed, Aug 7, 2024
संदीप राजपूत नरसिंहपुर
हर्ष उल्लास से मनाई गई दक्ष महाराज जी की जयंती दादा महाराज तक निकाली गई विशाल झंडा यात्रा
नरसिंहपुर -प्रजापति समाज द्वारा रोसरा से दादा महाराज तक विशाल झंडा यात्रा निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में माता बहनों युवाओं बुजुर्गों ने भाग लिया राजा दक्ष महाराज जी की जयंती पंडित श्याम कृष्ण चौबे जी द्वारा पूजन अर्चन कर की गई 55 वर्ष से ऊपर के 150 वरिष्टों का सम्मान समाज के प्रमुख लोगों द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर समाज के मुखिया संतोष प्रजापति जिला अध्यक्ष बलराम प्रजापति भूरे लाल प्रजापति मिहीलाल प्रजापति छिदामी लाल प्रजापति मुकुंद प्रजापति को समाज द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जबलपुर गोटेगांव पिपरिया वरमान कटनी इटारसी सागर गाडरवारा से समाज के लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रीति राज प्रजापति मनीष प्रजापति नब्बू प्रजापति राजेश प्रजापति कमलेश प्रजापति सोनू प्रजापति चिरोंजीलाल प्रजापति रूप किशोर प्रजापति गोलू प्रजापति ईश्वर प्रजापति देवेंद्र प्रजापति यशवंत प्रजापति चंदन प्रजापति मदन प्रजापति मुन्ना प्रजापति पूर्व सरपंच जबलपुर राजू बाबा प्रजापति चौधरी जबलपुर गणेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश सचिव सुनील प्रजापति द्वारा किया गया ।
: बिहारी जु मंन्दिर में तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक पूजन समपन्न
Wed, Aug 7, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
बिहारी जु मंन्दिर में तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक पूजन समपन्न
शाहनगर नि.प्र.। सावन महिने के चलते विश्व शांति राष्ट्र कल्याण हेतु नगर के बिहारी जु मंन्दिर में 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक पंङित रामकिशोर तिवारी जी महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय शिवलिंग निर्माण अभिषेक का कार्यक्रम कराया इस अवसर पर महाराज रामकिशोर तिवारी जी ने बताया की सावन महिने के प्रत्येक दिन भगवान भोले नाथ का पुजन अपने घर में मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन करने का महत्व है शिवपुराण कहता है यदि कोई बालक, बालिका पढ़ने में कमजोर है, मन नहीं लगता है तो 1100 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर विधिवत पूजा अर्चना करने से निवारण हो जाएगा। शाम को स्थानिय केन नदी मे पूरे गाजे बाजे के साथ भोलेनाथ पार्थिव शिवलिंग लिंग का विसर्जन कराया गया ।