: अखिल विश्व के स्वामी राम (गीत)
Sun, Apr 6, 2025
अखिल विश्व के स्वामी राम
गीत
अखिल विश्व के स्वामी रामभक्तों के अनुगामी राम माँ कौशल्या के राजदुलारे।कैकई माता के हैं प्यारे।नेह भरी सुमित्रा माई।लखन शत्रुघ्न के हैं भाई।भाई भरत के प्राणाधार।दशरथ का जीवन संसार।अवधपुरी के स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। राक्षस प्राणों के विध्वंसक।विश्वामित्र यज्ञ के रक्षक।डरे हुए ऋषियों के बीच।वधे ताड़का अरु मारीच।ऋषि मुनियों के तारणहार।राम सत्य के अवतार।सदा धर्म पथगामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। शिवपिनाक के प्रभु हैं भंजक।सिय सपनों के श्री प्रभु रंजक।जनक कष्ट के प्रभु हैं हर्ता।जनकनंदनी के प्रभु भर्ता।राम सिया विवाह अति पावन।मर्यादा रत अति मन भावन।सीय हृदय के स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। बनी निमित्त मंथरा दासी।कोप भवन की कैकई वासी।भरत राज्य राम वनवासी।अवधपुरी में भरी उदासी।छोड़ा राज्य लोक हित साधा।चले प्रभु हरने सब बाधा।मर्यादा पथगामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। ऋष्यमूक पर्वत के वासी।हनुमान अविचल अविनासी।राम नाम के हनुमत रसिया।राम प्रभु हनुमत मन बसिया।सीताखोज लंक को जारा।राम नाम पर सब कुछ बारा।संकट मोचक स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम। राम सेतु चढ़ लंका आये।वानर लंका दुर्ग ढहाए।रावण मेघनाथ संहारे।असुर समूल नष्ट कर सारे।अवधपुरी में राम पधारे।राम सत्य संकल्प हमारे।हम सबके मन स्वामी राम।भक्तों के अनुगामी राम।
राम नवमी के पावन पर्व पर आपको मंगलमय शुभकामनाएं श्री राम आपके सभी शुभसंकल्प पूरे करें।
सुशील शर्मा
: तेंदूखेड़ा,तहसील प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारी समिति का गठन
Sun, Apr 6, 2025
रिपोर्टर राधाबल्लभ पांडे
तहसील प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारी समिति का गठन
तेंदूखेड़ा। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा की नवीन कार्यकारी समिति का गठन तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष राधाबल्लभ पाण्डेय की अनुशंसा एवं 5 जुलाई 2024 को पारित हुए प्रस्ताव के अनुसार 3 वर्ष अथवा आगामी आदेश के लिए किया गया। नवीन कार्यकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया अधिमान्य पत्रकार, उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, सचिव दिनेश विश्वकर्मा, सहसचिव राजाराम जाटव (राजा), कोषाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, प्रवक्ता मिथलेश अग्रवाल (टिंकू), संगठन मंत्री नितिन राय, संगठन मंत्री जीतेश रजक (जित्तू), प्रचार मंत्री रूपनारायण मेहरा, सदस्य देवेंद्र गौतम को नियुक्ती देते हुए तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष राधाबल्लभ पाण्डेय ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
: गाडरवारा,खेड़ापति माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना
Sun, Apr 6, 2025
गाडरवारा,खेड़ापति माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना
गाडरवारा। नगर के सबसे प्राचीन माता खेड़ापति मंदिर में प्राचीन काल से चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि से दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना होती आ रही है नगर के इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तीसरी बार हुआ है इस मंदिर का जीर्णोद्धार दूसरी बार 1960 के पूर्व सुंदरलाल सोनी पहलवान परसोत्तम दास गुप्ता परसू सेठ बड़े सेठ परिवार से छोटे सेठ ने नगर के जनसहयोग से कराया जब से अब तक प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि की सप्तमी से जवारे एवं माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की जाती रही है एवं पूर्णिमा की रात्रि को प्रतिमा का नगर भ्रमण करते हुए रामघाट में विसर्जन किया जाता है यह परंपरा बरसों से चली आ रही है जिसमें सभी नगरवासी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते हैं माता रानी के मंदिर मैं शीतला माता सिंह वाहिनी माता मेली माता दूल्हा देव महाराज सिद्ध बाबा भैरव बाबा संकट मोचन हनुमान एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा है सुमित्रा नवरात्रि के अवसर पर 15 दिवसीय नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें भजन भक्त हैं कीर्तन एवं हलवा भोग प्रसादी का वितरण प्रतिदिन होता है।