: सालीचौका ग्राम मारेगांव में भगवान श्री राम की निकाली गई शोभायात्रा
Mon, Feb 1, 2021
सलिचौका। श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के लिए जागरूकता के लिए हिंदू समाज के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा रैली ग्राम मारेगांव में आयोजित निकाली गई । माँ खेरा पति मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई भगवान श्री राम की शोभायात्रा एवं श्रीराम मंदिर निर्माण जागरुकता रैली रवाना हुई। प्रारंभ डीजे साऊड के साथ ग्राम मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः माँ खेरा पति पहुंची रैली के उपरांत नगर के सभी रास्तो पर भव्य स्वागत किया दीपकलश सजाये गये शोभायात्रा में जुटे जन सैलाब के रूप में रामभक्त सड़काें पर निकले। जहां युवाओं ने तलवार बाजी , दंड प्रहार, से प्रर्दशन किया ग्राम के मुख्य मार्गो पर जगह-जगह उनका स्वागत हुआ अखाड़े द्वारा प्रर्दशन भी किया गया माहौल पूरी तरह भगवा मय में हुआ नजर आया रैली को भव्यता प्रदान करने में योगदान दिया वही आयोजित राम मंदिर निर्माण के लिए जागरूकता रैली के समापन स्थल मां खेरापति प्रागंण में हुआ जिसमे बाहर आए अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया वही हमारे आराध्य रामलला के मंदिर निर्माण के लिए सहयाेग का आग्रह करना चाहिए शोभायात्रा मै ग्राम के वरिष्ठ जन दुर्गा प्रसाद चौकसे, सीताराम चौकसे जगदीश पटेल वीरेंद्र पटेल पूरनलाल बर्मा हेमंत वर्मा भरत लोधी अन्य ग्रामों से उपस्थित राजीव राय ,राजेश वर्मा नरेश वर्मा ओम प्रकाश वर्मा अनुज ढिमोले वीरेश राय कामता लोधी मुकेश वर्मा ,लक्ष्मण वर्मा,भूपेन्द्र मेहरा हिंदू बंधुओं द्वारा भगवान राम की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं बंधुओं द्वारा आदि सभी युवा मित्रलोगो की उपस्थिति रही ।
: गोटेगाँव,राम भक्तों ने उदार हृदय से संघ के पदाधिकारियों को समर्पण राशि भेंट
Thu, Jan 28, 2021
गोटेगांव। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु गोटेगांव श्रेया होटल में क्षेत्र के सम्मानीय राम भक्तों ने उदार हृदय से संघ के पदाधिकारियों को समर्पण राशि भेंट की इस अवसर पर विनोद दिनेश्वर प्रांत प्रचार प्रमुख, विनोद नेमा प्रांत सह संपर्क प्रमुख, आदित्य मोहन पटेल माननीय जिला संघचालक नरसिंहपुर, प्रशांत चौबे जिला प्रचारक एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह जी पटेल , जिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश शर्मा जी की उपस्थिति में 11 लाख 30 हजार 1 रुपए की राशि प्रभु श्री राम जी के मंदिर ( अयोध्या ) के लिए समर्पित की गई
सम्मानीय दानदाताओं में - 2 लाख - मणि नागेंद्र सिंह जी पटेल ( मोनू पटेल ), 1 लाख 1 हजार 1 रुपए - संतोष जी दुबे जनपद अध्यक्ष, 1 लाख - श्री मनोज मालगुजार जी कमोद
1 लाख - भास्कर सिंह जी पटेल ( शनि भाई ) नोनी, 1 लाख - श्री राव हेमराज सिंह पटेल कंजई , 1 लाख - सौरभ जी खरया , 51 हजार ज्ञान बर्डिया, 51 हजार मुकेश बिलवार , 51 हजार पंकज चौक से , 51 हजार इंजीनियर देवदत्त पचौरी ( बालाजी ट्रस्ट ), 51 हजार बाल शिक्षा समिति ( श्री बी. डी. सोनी - सचिव ), 51 हजार शक्ति सिंह राजपूत, 51 हजार राजू राजपूत, 51000 सतीश पटेल, 21 हजार अर्जुन सिंह पटेल मालगुजार ( रिमझा ),
उक्त बैठक में नरसिंहपुर विधायक सहित सम्मानित सभी दानदाताओं ने अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी के जीवन का यह स्वर्णिम समय है कि हम अपनी आंखों से भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण देख रहे हैं और उससे भी अधिक सौभाग्य की बात यह है कि उस निर्माण कार्य में हम लोग अपना अंशदान लगा पा रहे हैं इसलिए समाज के हर वर्ग को इस पुण्य कार्य में उदार हृदय से पूरी श्रद्धा पूर्वक आर्थिक सहयोग समय का सहयोग करना चाहिए
सम्मानीय सभी दानदाताओं का राम भक्तों का संघ की धन संग्रह टोली ने हृदय पूर्वक बहुत-बहुत अभिनंदन किया,एवं ऐसी शुभकामनाएं दी प्रभु श्री राम जी की कृपा सदा सर्वदा आप पर बनी रहे
उक्त बैठक में वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवाजीराव पाटिल, सरस्वती विद्यालय के व्यवस्थापक राजकुमार जैन, अभियान के तहसील प्रमुख आचार्य मनीष पाठक, कार्यालय प्रमुख नर्मदा प्रसाद गुप्ता, संग्रह टोली के सदस्य आशुतोष शर्मा, अनाज दलहन तिलहन संघ से अनुराग जैन ,अरुण राय, शिवाजी ताम्रकार, भी उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा नगर में निकली भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा
Thu, Jan 28, 2021
गाडरवारा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के लिए आयोजित महासंपर्क अभियान के अंतर्गत बीते गुरुवार को नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्रीदेव हनुमान मंदिर में पूजन के साथ प्रारंभ होकर पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक, चौकी, चावड़ी, महावीर भवन, शक्ति चौक, शिवालय चौक, सब्जी मंडी से होती हुई पुरानी गल्ला मंडी में समापन हुई। शोभायात्रा में राम के जयकारों से नगर गुंजायमान हुआ ।यात्रा में नगर की जनता बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुई। अनेक लोग साफा पहनकर अभियान को बल देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे। शोभा यात्रा ने नगर में इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।सभी लोगो के मुख पर रामलला हम आएंगे , मंदिर भव्य बनाएंगे का नारा था। शोभायात्रा का लोगो ने जगह जगह स्वागत करते हुए पूजन एवं आरती करते हुए प्रसाद बांटा। अंत मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं नरसिंहपुर जिले के अभियान प्रमुख विनोद दिनेश्वर ने संबोधन में कहा की शोभायात्रा का उत्साह देखकर यह तय हो गया है निधि समपर्ण में गाडरवारा का प्रत्येक परिवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। जगह जगह जो दृश्य दिखाई दे रहे है वे अत्यधिक मार्मिक एवं भावपूर्ण है । जबलपुर में एक अंधी भिखारिन ने 2000 रु का सहयोग देकर सभी को अचंभित कर दिया है। अंत मे आरती व प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के युवा वर्ग की बड़ी उपस्तिथि के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक , मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।