: गाडरवारा,शनि जयंती मनाई गई
Mon, May 30, 2022
गाडरवारा। सोमवार को स्थानीय बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर में भगवान शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से मंदिर में शनि भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक चला। शनि मंदिर मे तेल अभिषेक, हवन, पूजन, आरती के साथ खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। मन्दिर समिति से जुड़े प्रहलाद उपाध्याय ने बताया कि शनि जयंती के पूर्व से ही हम लोग जयंती मनाने की तैयारियों में जुट गए थे। शनि जयंती के मौके पर अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ की उपस्थिति रही।
: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया
Sun, May 29, 2022
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज पत्नी श्रीमती सविता कोविंद और पुत्री सुश्री स्वाति कोविंद के साथ उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूजन पं.घनश्याम शर्मा और अन्य पुरोहितों द्वारा करवाया गया। राष्ट्रपति के साथ पूजन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान शामिल हुए। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं।
: ज्ञानवापी मामले में जिला जज की अदालत में सुनवाई पूरी, फैसला कल के लिए सुरक्षित रखा
Mon, May 23, 2022
श्रृंगार गौरी की रोजाना पूजा की मांग,वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की पूजा की मांग,नंदी के उत्तर में मौजूद दीवार को तोड़कर मलबा हटाने की मांग,शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई जानने के लिए सर्वे की मांग वजूखाने का वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग।वजूखाने को सील करने का विरोध,1991 एक्ट के तहत ज्ञानवापी सर्वे और केस पर सवालसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में आज सुनवाई पूरी हो गई। मामले में कल (मंगलवार) अदालत का फैसला आ सकता है। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं। अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। इस मामले में अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा-अर्चना की इजाजत देने और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने को लेकर दायर वाद की सुनवाई आज हुई। इस दौरान कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।करीब 45 मिनट तक अदालत की कार्यवाही चली। दरअसल, वादी पक्ष की तरफ से जिला जज की कोर्ट से यह मांग की गई कि विपक्षी कमीशन कार्यवाही पर आपत्ति दाखिल करे। वहीं प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की दलील थी कि पहले विशेष उपासना स्थल अधिनियम लगेगा या नहीं इस पर सुनवाई हो। अदालत इस पर कल आदेश करेगी। जिस पर अदालत ने 24 मई (मंगलवार) की तारीख सुनवाई के लिए तय कर दी। ऐसे में अब कल का दिन बेहद अहम होने वाला है।हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। सुनवाई की अगली तारीख दी जाएगी। हम लोगों ने कमीशन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की सीडी और तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए एक आवेदन दिया था। वहीं अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू पक्ष का दावा मजबूत है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बाकी सबूतों का अध्ययन करने के बाद कोर्ट कोई फैसला देगा। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं।
सुनवाई के दौरान जिला जज की अदालत में कुल 23 लोग मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के 19 वकीलों और चार याचिकाकर्ता कोर्ट रूम में मौजूद रहे। अंदर जाने की अनुमति उन्हें मिली जिनका नाम सूची में दर्ज था।