: उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास
Fri, Sep 22, 2023
उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास
उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र बन रहा है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 15 एमएसएमई क्लस्टर व 307 इकाईयों का किया भूमि पूजन तथा 1708 इकाईयां की लोकार्पित
3लाख से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़ेंगे,71 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में किया राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का शुभारंभ
जल्द होगा उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि-पूजन
उज्जैन में 159 करोड़ 99 लाख से निर्मित 7 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन क्लस्टरों में 01 हजार 937 करोड़ के निवेश से 552 इकाईयों की स्थापना होगी और लगभग 28 हजार 300 लोगों को रोजगार मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 932 करोड़ 22 लाख के निवेश वाली 1708 इकाईयों का लोकार्पण भी किया। इससे लगभग 16 हजार 375 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश की 307 औद्योगिक इकाईयों का भूमि पूजन भी किया गया, 556 करोड़ 41 लाख के निवेश की इन इकाईयों से 6 हजार 310 लोगों को रोजगार मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में 554 करोड़ 89 लाख की लागत के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा 159 करोड़ 99 लाख से निर्मित सात विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध प्रबंधन समिति के 500 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले फेसेलिटी सेंटर का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेघदूत पार्किंग और संभागीय आईटीआई का लोकार्पण भी किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अत्याधुनिक सुविधायुक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास के नाम और लोगो का विमोचन भी किया।महालोक के दूसरे चरण का होगा लोकार्पणमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अध्यात्म का केंद्र उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र भी बनने जा रहा है। महाकाल महाराज की कृपा से उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में एक के बाद एक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उज्जैन की पूरी अर्थ व्यवस्था ही बदल गई है। सावन के महीने में सवा दो करोड़ भक्त आए और महाकाल महाराज की पूजा में शामिल हुए। उज्जैन में प्रतिदिन डेढ़ लाख भक्त आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, प्रसादी और पूजन सामग्री आदि की मांग निरंतर बढ़ रही है। आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं। उज्जैन में 3 हजार करोड़ रूपया अतिरिक्त आने वाला है। श्री चौहान ने कहा कि महाकाल महालोक के बाद महालोक के दूसरे चरण का लोकार्पण भी होगा। अवंतिका अब तीन लोक से न्यारी होगी। उज्जैन विकास के पथ पर बढ़ गया है, उज्जैन वैभव से सम्पन्न होगा। बड़ी संख्या में काम-धंधे आरंभ होंगे। मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी जल्दी होगा।सरकार विकास में पैसे की कमी नहीं आने देगीमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरे देश में महाकाल की कृपा बरस रही है। प्रदेश में 15 दिन पहले सूखे की स्थिति निर्मित हो रही थी। उज्जैन धर्म, आराधना और तपस्या का बड़ा केंद्र है। उज्जैन में विकास के काम निरंतर जारी रहेगा। विकास के काम में पैसे के कमी नहीं आयेगी।जो कहा वह करेंगे, यह शिवराज की गारंटी हैमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का दौर है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से हमने बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया है। यह योजना नहीं बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। योजना में बहनों को दी जा रही राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया है। इसे धीरे-धीरे तीन हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा, "जो कहा है वह करेंगे यह शिवराज की गारंटी है"।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में मिल रही राशि से बहनों का आत्मसम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ी है। इससे परिवार सशक्त होंगे और परिवार सुखी होगा तो वह प्रगति भी करेगा। सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था, प्रोत्साहन और प्रतियोगी भाव जगाने के लिए लेपटॉप और स्कूटी आदि देने के साथ-साथ नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था हर परिवार के लिए घर और पट्टें की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के अंतर्गत हर गरीब को रहने के लिए जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा, शहरी क्षेत्र में माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीबों को बसाया जाएगा। इसके साथ ही मल्टी स्टोरी बनाकर भी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।उज्जैन में हुआ प्लास्टिक क्लस्टर का भूमि पूजन और औद्योगिक ईकाईयों का लोकार्पणकार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सूक्ष्म,लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुर सिंह, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भक्त निवास और फेसेलिटी सेंटर पर केंद्रीत दो लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गईं। उज्जैन में हुए भूमि पूजन के अंतर्गत ग्राम नीमनवासा में 1.33 हेक्टर क्षेत्र फल में विकसित होने वाले प्लास्टिक क्लस्टर तथा खाचरोद तहसील स्थित औद्योगिक क्षेत्र फर्ना खेड़ी में 58 इकाइयों का भूमि पूजन तथा 10 करोड़ लागत की सी पी पेंटस, 50 करोड़ की श्री पैकर्स प्रा.लि और 45 करोड़ की आरिबा फूडस प्रा. लि. का लोकार्पण भी हुआ, इनसे लगभग 400 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
: पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से
Fri, Sep 22, 2023
भागीरथ तिवारी, करेली
पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 23 सितम्बर सेकरेली- नगर के समीपवर्ती ग्राम मोहद के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार द्वारा स्वर्गीय पिता श्री सुदर्शन तिवारी जी की स्मृति में पितृ मोक्षार्थ सप्तदिवसिय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं रुद्री निर्माण का आयोजन सिद्धेश्वर धाम प्रांगण, मोहद में 23 से 29 सितंबर तक किया जा रहा है,जिसके कथावाचक गौ पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री श्री विपिन विहारी दास जी महाराज होंगे,जो भगवान श्रीहरि के विभिन्न लीलाओं की कथा का अपने श्रीमुख से श्रवणपान कराएंगे।23 सितंबर से प्रारंभ होने वाले श्रीमद भागवत कथा का शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ ग्राम भ्रमण व विधिवत पूजा अर्चना के साथ होगी, भक्तगण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक रुद्री निर्माण एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथाश्रवण कर सकेंगे,सप्तदिवसीय इस कथा में 26 सितम्बर को कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन एवं 30 सितम्बर को भंडारा एवं एवं श्राद्ध का आयोजन निर्धारित है,बता दें कि श्रीमद भागवत कथा का यह धार्मिक उत्सव स्वयं को जानने और मन के सारे संतापों को दूर करने का एक सुअवसर है। सनातन धर्म के अनुसार 18 पवित्र पुराण हैं, जिनमें एक भागवत् पुराण भी है इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं,यह जगत के पालक श्री विष्णुजी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है। 12 खंडों के ग्रंथ में 335 अध्याय तथा 18 हजार श्लोक हैं। जिसके 10वें अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन सार कुछ इस प्रकार वर्णित है कि यह समस्त प्राणियों के लिए सांसारिक जीवन जीते हुए ज्ञान तथा मुक्ति का मार्ग दिखाता है,श्रीमद्भागवत कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी है तथा आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है।भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है, इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए इसे हर किसी को आयोजित कराना चाहिए,इसके अलावा रोग- शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली के लिए भी इसका आयोजन किया जाता है,श्रीमद्भागवत कथा जीवन- चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान करता है, आत्मा को अपने स्वयं की अनुभूति से जोड़ता हैं तथा सांसारिक दुख, लोभ- मोह- क्षुधा जैसी तमाम प्रकार की भावनाओं के बंधन से मुक्त करते हुए नश्वर ईश्वर तथा उसी का एक अंश आत्मा से साक्षात्कार कराता है,जिसका श्रवण मानव जाति के लिए सर्वोत्तम है,श्रीमद भागवत कथा आयोजक श्रीमती उमा देवी तिवारी (माता जी) संजय तिवारी,अश्विनी तिवारीसहित समस्त तिवारी परिवार द्वारा क्षेत्र के समस्त जनों, धर्मप्रेमी व श्रद्धालुओं को अधिकाधिक संख्या में उक्त कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
: रुक्मणी जी प्रतिमा के पुनर्स्थापना पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने किया स्वागत बंदन
Fri, Sep 22, 2023
रुक्मणी जी प्रतिमा के पुनर्स्थापना पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने किया स्वागत बंदन
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा रुक्मणी जी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना के अवसर पर शोभा यात्रा जुलूस का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर मिष्ठान एवं पंचमेवा का वितरण किया गया कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ के साथ सभी पदाधिकारी सदस्यों के साथ पूर्व मंत्री जयंत मलैया, विधायक अजय टंडन की उपस्थिति रही।