Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: 27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ प्रारंभ 

Aditi News Team

Sun, Jan 29, 2023
27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ प्रारंभ गाडरवारा। समीपी कोठिया घाट पर संत श्री 108 श्री जगदेव दास की सत्प्रेरणा से 25 वां 27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ गत दिवस नर्मदा जयंती से शुरू हो गया। यज्ञ के शुरुआती दिन नर्मदा पूजन, कलश यात्रा एवं दीपदान आदि कार्यक्रम हुए। 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री राम मानस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हवन पूजन, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन एवं शाम 6 बजे यज्ञ आरती होगी। यज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति, कन्या भोज एवं भंडारा आदि कार्यक्रम होंगे। विदित हो कि यज्ञ स्थल पर सागर की साध्वी दीपेश्वरी रामायणी एवं भोपाल से सुश्री दीपिका रामायणी के प्रवचन होंगे। यज्ञ हेतु प्रधानाचार्य ऋषिकेश से विश्वकसेनाचार्य जी महाराज एवं यज्ञाचार्य रहली कैलाश नारायण जी शास्त्री है। यज्ञ समिति ने समस्त श्रद्धालुओ से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें