Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: मंदिर में स्थापित होगी आदिगुरु शंकराचार्य एवं ब्रह्मचारी जी की प्रतिमा.. राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने की घोषणा..

Aditi News Team

Sat, May 7, 2022
मंदिर में स्थापित होगी आदिगुरु शंकराचार्य एवं ब्रह्मचारी जी की प्रतिमा,राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने की घोषणा.. श्री राम मंदिर करेली में आदित्य वाहिनी द्वारा आयोजित आदिगुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री #कैलाश सोनी ने आचार्य शंकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनका शब्दार्चन किया। श्री सोनी ने कहा कि भारतीय व्यवस्था कानून से नहीं आदिगुरु शंकराचार्य जी के दिए संस्कारों से संचालित है। ये वह व्यवस्था है, जिससे दुनिया चल सकती है। यह प्रत्येक जीव में परमात्मा के दर्शन की परंपरा है। सनातन की स्थापना आदिगुरु ने की। उनके दर्शन ने संपूर्ण विश्व को जीने का दर्शन दिया। वर्तमान पीढ़ी को उनके दर्शन को पढ़ने, जानने की जरूरत है। वे सनातन के रूप में हमें अमृत दे गए। उनके दिए संस्कारों से हमें अपना प्रारब्ध अपने कर्मों से ठीक करना चाहिए। भारवर्ष विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो, इस हेतु हमें अपने दायित्वों की आहूति देनी होगी। आदित्य वाहिनी के आग्रह पर सांसद श्री सोनीजी ने राम मंदिर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की घोषणा की ज्ञातव्य है रास सांसद इससे पूर्व मंदिर में श्री रामसेवक ब्रह्मचारी जी की प्रतिमा स्थापना किए जाने घोषणा भी कर चुके हैं । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद पंडित ताराचंद पाराशर व वरिष्ठ नागरिक मंच के डॉ विश्वनाथ सोनी ने भी आद्य शंकराचार्य जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला ।इस पुनीत अवसर पर राज्यसभा सांसद ने अपनी ओर से श्री रामलला के चरणों में कूलर प्रदान करने का आग्रह भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें