Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: भोपाल,पर्यावरण बचाने का संदेश है, गोवर्धन पूजा मुख्यमंत्री

Aditi News Team

Fri, Nov 5, 2021

भोपाल,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गोवर्धन पूजा हमें पर्यावरण बचाने का संदेश देती है। भगवान ने यह धरती केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि इस पर रहने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधों, वनस्पति, जलचर-थलचर-नभचर सबके लिए बनाई है। भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा का संदेश हजारों वर्ष पूर्व दिया था। प्रगति की चाह में मनुष्य ने पर्यावरण असंतुलन पैदा कर दिया है। ऐसे समय में पर्यावरण बचाने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज परिवार के साथ निवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने  गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं बेटे कुणाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौ माता और बछियों को दुलार कर पूजा की और प्रसाद एवं आहार खिलाकर पुण्य भी अर्जित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम पेड़ों की पूजा करें, पर्वतों की पूजा करें। यहाँ तक कि पशु-पक्षियों को भी आत्मभाव से देखें। गौ माता की पूजा का मतलब भी यही है। गौ माता में 33 करोड़ देवी- देवताओं का वास माना गया है। हम सबको प्रकृति एवं गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन का भी प्रण लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकृति, समस्त जीव-जन्तुओं के संरक्षण, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

Tags :

जरूरी खबरें