Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा, दयोदया गौशाला में गौर्वधन पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन परम्परागत रूप से सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
गाडरवारा ।आज गाडरवारा नगर के विशिष्ट मंदिरों के साथ दयोदया गौशाला में गौर्वधन पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन परम्परागत रूप से प्रतिवर्षानुसार किया गया ।देव राधावल्लभ मंदिर, देव लाडोमोदन मंदिर क्षेत्र की प्रतिष्ठित दयोदया गौशाला में सभी वर्गों सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर अपनी श्रृद्धा प्रगट की ।सभी स्थानों पर विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक गोविंद सिंह जी पटेल, शिवाकांत मिश्रा नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत चाचा, गौतमजी पटेल, कमल ठाकुर, केन्द्रसिंह राजपूत, जिनेश जैन, सुभाष जैन थाला वाले, अरविंद खजांची, व इलाके के गांवों से गौशाला को पशु आहार के सहयोगी जन उपस्थित हुए ।वहीं दूसरी ओर गौसंवर्धन जिला समिति के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित, अशोक मोलासरिया,. ममार हरिनारायण जी, अवनीश जी कौडिय़ां सतीश कोरव कामती ने गौशाला में गौमाता को केला खिलायें । इस अवसर पर विधायक श्रीमती सुनीता पटेल की विकास निधि से निर्मित शेड का लोकार्पण विधायिका श्रीमति पटेल ने हर्षमिश्रित वातावरण में संपन्न हुआ ।सभी कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें