Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: कुण्डलियाँ छंद मकर संक्रांति पर पंडित सुशील शर्मा की कलम से

Aditi News Team

Sat, Jan 14, 2023
**मकर संक्रांति की आत्मीय शुभकामनाएँ* कुण्डलियाँ छंद मकर संक्रांति 1 पोंगल बीहू लोहड़ी ,मकर राशि आदित्य। बिखरा है हर ओर अब ,मौसम का लालित्य।। मौसम का लालित्य,सूर्य अब उत्तरगामी। मन है उड़ी पतंग ,डोर प्रभु ने है थामी। करे रक्ष्य चहुँ ओर,नर्मदा माँ का आँचल। मधुर पर्व संक्रांति ,लोहड़ी बीहू पोंगल। 2 पावन दिन संक्रांति का ,अयन बदलते सूर्य। मकर राशि दिनमणि गमन ,बाजे हर दिशि तूर्य। बाजे हर दिशि तूर्य ,सुहाना आया मौसम। नभ में उड़ीं पतंग ,नहाते सब जन संगम। रवि को देकर अर्घ्य ,धर्ममय मन संयोजन। करें राष्ट्र निर्माण ,मनाएँ उत्सव पावन।   सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें