Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: कुण्डलपुर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Oct 22, 2022
कुण्डलपुर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा कुंडलपुर ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के साथ अत्यंत भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।दोपहर में मिष्ठान वितरण एवं कुंडलपुर क्षेत्र कर्मचारियों को पोशाक का वितरण होगा। सायं काल 48 दीपों के साथ भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ महामंत्री चौधरी रूपचंद जैन ने धर्मश्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर पुण्यार्जन का अनुरोध किया है। भगवान महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या 24 अक्टूबर दिन सोमवार को रात्रि 8:30 बजे से स्थानीय वर्धमान सागर सरोवर में बड़े बाबा मंदिर के कृत्रिम मॉडल का जलावतरण किया जाएगा। 23 अक्टूबर को भगवान पद्म प्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया जाएगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के छठवे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन ,विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा । सायंकाल भक्तांमर पाठ एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें