Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित सूर्य कुंड में सूर्यास्त के समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया

Aditi News Team

Sun, Oct 30, 2022
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने लोक आस्था और प्रकृति की उपासना के पर्व छठ पर करोंद के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित सूर्य कुंड में सूर्यास्त के समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की मंगल-कामना भी की। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 75 के संजीव नगर, वार्ड 37 के राजेन्द्र नगर, वार्ड 38 के एकतापुरी, वार्ड 44 के दुर्गा मंदिर और वार्ड 59 में शाखा ग्राउंड, हथाईखेड़ा आनंद नगर और शीतलदास की बगिया कमला पार्क में स्थित छठ पूजा घाटों पर पहुँचकर छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दी।

Tags :

जरूरी खबरें