: मुखर्जी जी बलिदान दिवस मनाया गया
Mon, Jun 23, 2025
मुखर्जी जी बलिदान दिवस मनाया गया
गाडरवारा /भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के आव्हान पर स्थानीय भाजपा मंडल के शास्त्री वार्ड बूथ पर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उत्साह के साथ सभी प्रमुख बूथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ /सर्वप्रथम यशवंतराव नाईक ने दीप प्रज्वलित कर तिलक, फूलमाला अर्पित कर बलिदान दिवस की शुरुआत की /तदुपरांत मंडल महामंत्री कपिल घारू, सुनील ठाकुर, शैलेंद्र शर्मा, प्रशांत मालपानी मधुर मोलासरिया कांची साहु, संजय गुप्ता, हेमन्त श्रीवास्तव, पटवा जी, अभिषेक सराठे एडवोकेट वार्ड प्रभारी शुभम राजपूत मंडल महामंत्री व वार्ड पार्षद आदि उपस्थित लोगों नै पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुखर्जी से जुड़े हुए नारों का उद्घोष किया गया /इसके उपरांत वरिष्ठ हंसराज मालपानी अशोक मोलासरिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत व्यक्तित्व - कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह सभी उपस्थित जनो को प्रेरित किया गया / आगे कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 समाप्त कर मुखर्जी जी के सपनों को पूरा करने का गुरूत्तर दायित्व निभाने का संकल्प पूरा किया जिससे भावी पीढ़ी और देश अखंडता को नया मार्ग प्रशस्त हुआ है /सभी के प्रति सुनील ठाकुर ने आभार व्यक्त किया /
: राज्यपाल पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नरसिंहपुर आगमन पर हैलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत
Mon, May 26, 2025
राज्यपाल श्री पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नरसिंहपुर आगमन पर हैलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत
राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर हैलीपेड आगमन हुआ।वे यहाँ आयोजित कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।उनके आगमन पर हैलीपेड नरसिंहपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद श्रीमती माया नारौलिया,मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते व नर्मदापुरम सांसद चौ. दर्शन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्वागत किया।आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
: कपिल घारू बने भाजपा मंडल महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी गाडरवारा मंडल की कार्यकारणी घोषित
Tue, Apr 22, 2025
कपिल घारू बने भाजपा मंडल महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी गाडरवारा मंडल की कार्यकारणी घोषित
भारतीय जनता पार्टी जिला नरसिंहपुर के अंतर्गत गाडरवारा मंडल की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई है । इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी कार्यकर्ताओ के कुशल समन्वय हेतु नए पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सोपि गई पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित रामस्नेही पाठक की सहमति से गाडरवारा मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रकांत शर्मा ने कपिल घारू को मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। कपिल घारू लम्वे समय से भाजपा से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता है और सकारात्मक कार्यो में उनकी भूमिका हमेशा सरायनिय रही पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव अनुशासन ओर समर्पण को देखते हुये उन्होंने यह महत्पूर्ण दायत्व सोपा है कपिल घारू ने मंडल महामंत्री बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व , विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रकांत शर्मा के प्रति आभार वियक्त किया । उन्होंने कहा कि बे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतिओ को आमजन तक पहुचाने का कार्य करेंगे मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से गाडरवारा में संगठनात्मत कार्यो को ओर गति मिलेगी तथा भाजपा को गांव गांव तथा मजबूत किया जाएगा उन्होंने सभी नवयुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी नवगठित कार्यकारणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ में उत्सह का माहौल देखने को मिला सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने का संकल्प दोहराया ।