: नरसिंहपुर, राजनैतिक गठन प्रक्रिया की बैठक दिनांक 07 जुलाई 2023 को स्थान - होटल सावित्री सिग्नेचर खेरीनाका में
Wed, Jul 5, 2023
राजनैतिक गठन प्रक्रिया की बैठक दिनांक 07 जुलाई 2023 को स्थान - होटल सावित्री सिग्नेचर खेरीनाका नरसिंहपुर में"राजनैतिक गठन "व संग़ठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर राजनैतिक दल के पंजीयन कराये जाने हेतु उपस्थित सदस्यों की पूर्ण सहमति व समर्थन से प्रस्ताव पारित कर पार्टी का नाम "उज्जवल भारत पार्टी" रखे जाने व इसके पंजीकृत कार्यालय के रूप में नंदलाला भवन किसानी वार्ड, गणेश मंदिर रोड पानी टँकी के पास मकान न. 143,नरसिंहपुर स्थान में पर रखे जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाना है ।आप सभी से निवेदन है कि राजनैतिक पार्टी प्रक्रिया की बैठक में आप अवश्य पधारें एवं अपना सहयोग प्रदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनहित को प्रमुखता देते हुए पार्टी गठन व पार्टी की मजबूती में भी सहयोगी बनें।एवं आप अपने क्षेत्र में उज्जव भारत पार्टी के सदस्य या पार्टी के किसी भी पदाधिकारी के पद का आप बखूबी निर्वाहन करना चाहते है तो आप अपना नाम पता मोबाईल नम्बर पार्टी के व्हाट्सएप नम्बर पर अपनी जानकारी भेज सकते है।
: भाजपा का मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन
Tue, Jul 4, 2023
नगर देवरी में हुआ भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन
KamarRana
रायसेन) देवरी___आगामी चुनावों को देखते हुए
रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी के सभागृह में
भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
किया गया
जिसमें आगामी चुनावों को लेकर उदयपुरा विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल , एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटेल तथा, विस्तारक मनीष एवं अभिजीत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए ,
जिसमे मुख्य वक्ता के रुप मे मध्यप्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल ,उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल , बिहार से प्रस्तावक के रूप मे पधारे मनीष एवं अवनीष विधानसभा संयोजक प्रहलाद मामा ,
मण्डल अध्यक्ष अरविंद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश परमार, पार्षद अशोक मामा, पार्षद लखन कहार ,पार्षद कुमारी रजनी कैलाश मेहरा,सूर्यप्रताप ,देवेन्द्र रघुवंशी ,वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र शर्मा सुनील लोधी पांजरा , एवं युवा नेता अभिज्ञान पटेल बरेली, सोशल मीडिया के विधानसभा संयोजक बसंत धाकड़ ,रिषभ जैन,यशपाल राजपुत,सोनू तोमर,एवं नगरपरिषद के पार्षद एवं पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे🙏🏻
: नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का भव्य स्वागत
Wed, Jun 28, 2023
नरेंद्र शिवाजी पटेल ने, प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का किया भव्य स्वागत
KamarRana
रायसेन / देवरी___देश के
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी
जी के भोपाल आगमन पर
रायसेन जिले के उदयपुरा
विधानसभा से भाजपा की ओर
से टिकट के सशक्त दावेदार
नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एयरपोर्ट
पर जाकर आदरणीय प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी का भव्य स्वागत
किया एवं मध्यप्रदेश में
विधानसभा चुनाव को लेकर
चर्चा की, इस मौके पर भारतीय
जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे