Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए लोगों की, फिर हुई भाजपा में वापसी

Aditi News Team

Tue, Oct 24, 2023
भाजपा से कांग्रेस में गए 30- 40 लोगों ने पुनः भाजपा में वापसी की रायसेन/ देवरी---मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 17 नवंबर को होना है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही चुनावी रण को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। दोनों ही पार्टियों का प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क बड़े ही जोरों पर चल रहा है। अभी लगभग चार दिन पूर्व रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस के जनसंपर्क के दौरान गोरखपुर डूंगरिया के लगभग 30 40 लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जॉइनिंग कर ली थी, अभी मात्र 4-5 दिन ही गुजरे थे कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं(पार्षद सोनू तोमर, अमित राय, हेमंत लोधी, शिवम द्विवेदी) ने उन्हें मना थापा पुनः भाजपा में घर वापसी करवा ली है, आपको बता दूं कि उदयपुरा विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल की कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टिया अपने अपने असंतुष्ट नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में लगी हुई है। तथा जोरदार जनसंपर्क एवं प्रचार चल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें